Sliderराष्ट्रिय

हाई रिकॉर्ड के बाद गिरा सोने का भाव, चांदी भी हुई सस्ती

दिल्ली: अगर आप आज गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके लिए सही समय साबित हो सकता है। सोने के दाम हाई लेवल बनाने के बाद लुपढ़ गए हैं। गुरुवार (24 जुलाई) को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में नरमी के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 99,000 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,15,029 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने चांदी के शुरुआती कारोबार में नरमी देखने को मिल रही है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में इनके के भाव गिर गए। Comex पर सोना 3,398.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,397.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 14.10 डॉलर की गिरावट के साथ 3,383.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 39.53 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 39.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 39.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Related Articles

Back to top button