Sliderराष्ट्रिय

सिक्कों को लेकर RBI ने जारी की नई सूचना

दिल्ली: चाहे रिक्शा चालक हो या सब्ज़ी बेचने वाला, कई लोग 1 और 2 रुपये के सिक्के—यहां तक कि 50 पैसे का सिक्का भी—यह कहकर लौटा देते हैं कि ये अब वैध नहीं हैं। अगर आप भी ऐसी स्थिति में पड़ते रहे हैं, तो रिज़र्व बैंक ने छोटे मूल्यवर्ग के सिक्कों को लेकर नया अपडेट जारी किया ।केंद्रीय बैंक ने साफ कहा है कि सिक्कों को लेकर जो भी गलत जानकारियां या बिना आधार की बातें फैलाई जा रही हैं, उन पर बिल्कुल भरोसा न करें।चाहे—
50 पैसे 1 रुपया,2 रुपये, 5 रुपये,10 रुपये, या 20 रुपये का सिक्का क्यों न हो… सभी वैध हैं और पूरी तरह चलन में हैं।बैंक के अनुसार एक ही मूल्य के सिक्कों का कई डिजाइन होना सामान्य है, और इन सभी डिज़ाइनों का वैध होना जारी रहता है। इसलिए किसी भी सिक्के को देखकर असमंजस में न पड़ें।

Related Articles

Back to top button