Sliderपंजाब

एसोसिएशन आफ़ एलायंस क्लब इंटरनेशनल के सोलहवें डिस्ट्रिक्ट- 126 नोर्थ के गवर्नर का ताज सजा एन के महेन्द्रू के नेतृत्व में

एलायंस क्लब इंटरनेशनल की 16वीं वार्षिक ताजपोशी समारोह “ TRISHAAN-2026” के बैनर तले जालंधर के स्थानीय होटल ए वी क्लार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल प्रेसिडेंट इंजीनियर डॉ एली बाल गंगाधर शास्त्री, इंसटालिंग आफिसर इंजीनियर अविनाश चंद्र ओहरी एवं स्थानीय मुख्य मेहमान विनीत धीर ,मेयर नगर निगम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके हुई।
सर्व प्रथम फ़ंक्शन चेयरमैन एली राकेश शर्मा ने तथा सभी उपस्थित अतिथियों तथा एलायंस लीडर्स का विधिवत स्वागत करते हुए कहा कि हमारे मध्य तेलंगाना राज्य से पधारे हुए एलायंस क्लब के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट एली डाक्टर इंजीनियर डी बी जी शास्त्री मुख्य अतिथि एवं उत्तराखंड से पधारे पूर्व इंटरनेशनल प्रेसिडेंट एली इंजीनियर अविनाश चंद्र ओहरी जी इंसटालिंग आफिसर की उपस्थिति से हमें प्रेरणा मिलती है कि हम सभी इनके मार्गदर्शन का भरपूर लाभ उठाए।
तत्पश्चात गवर्नर एली एन के महेन्द्रू ने कार्यक्रम आरंभ करने की घोषणा करते हुए बताया कि हमारे डिस्ट्रिक्ट 126-उत्तर के सभी क्लबों के सदस्य अपने पदाधिकारियों के साथ मिलकर निःस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा हमारा इस वर्ष का सलोगन भी “सेवा और समर्पण “ ही है। आशय यह है कि हम सभी सदस्यों ने समर्पित होकर निःस्वार्थ भाव से ओतप्रोत होकर समाज में ज़रूरतमंदों की सहायता करनी है । हमारे सभी क्लब सेवा कार्यों में सहयोग व योगदान देते हुए समाज के उत्थान में सहयोग प्रदान करते रहते हैं। हमारा यह कोई आयोजन नहीं बल्कि हमारा दायित्व है कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्यों को निःस्वार्थ व समर्पण की भावना से पहुँचाने की कोशिश करें।
TRISHAAN-2026 की बैठक में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एली इं डॉ डी बी जी शास्त्री मुख्य अतिथि, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अविनाश चंद्र ओहरी, मेयर विनीत धीर, वी डी जी वन पदम् लाल, वी डी जी २ सुभाष चंद्र, अंतर्राष्ट्रीय निदेशक एम पी सिंह विनाका, एम सी सी उत्तर संदीप कुमार, संयुक्त अंतरराष्ट्रीय पी आर ओ हरपरीत कौर , पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक एवं समारोह अध्यक्ष राकेश शर्मा , आइ सी सी पवनजीतसिंह वालिया, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक एच एस बावा, एम ओ सी संस्थापक गवर्नर जी एस जज एवं जे एस डांग, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक अनिल कुमार, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक डॉ जे एस कुन्दी विशेष रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर 27 क्लबों से 192 शिष्ट मंडल शामिल हुए। चीफ एडवाइज़र जी डी कुंद्रा, स्पेशल सचिव एली कुलविंदर फुल, डी सी एस संजीव गम्भीर, डी सी टी अशोक बजाज, डी पी आर ओ राकेश चावला, हर्षवर्धन शर्मा, हरमनदीप सिंह सेहगल, मंजीत सिंह मक्कड़, अरविंद बैंस आदि ने अपने अपने विचार रखे । राकेश शर्मा तथा जी एस जज ने कहा कि एलायंस क्लब के बैनर तले नेत्र दान, सुशिक्षित समाज का निर्माण, राशन वितरण, विकलांग सहायता कैम्प, मास मैरिजेज, पोलियो सर्जरी कैम्प, नेत्र सर्जरी कैम्प का आयोजन जारी रखा जाएगा । रीजन चेयर पर्सन राम लुभाया, प्रमोद आनन्द, बलविनदर कौर, जी एस सारंगल ,मस्सा सिंह, प्रेसिडेंट विनोद कौल , रविंद्र सिंह स्वीटी, रवि मंगल, मनमोहन विज, डि.डि. गवर्नर सी जे एस कोचर, निर्मल जीत सिंह, राजीव सूद के अलावा भिन्न भिन्न स्थानों लुधियाना, अमृतसर से आए प्रतिनिधियों ने अपनी हाजरी सुनिशचित की

Related Articles

Back to top button