Sliderपंजाब

हमारी सरकार बनाओ, हरियाणा की तर्ज पर सभी फसलों की खरीद होगी और एमएसपी दी जाएगी” — भाजपा पंजाब के प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा

चंडीगढ़ (25/07/2025):
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा ने आज एक प्रेस नोट के माध्यम से पंजाब के किसानों को भरोसा दिलाया कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनी तो किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा की तर्ज पर पंजाब में भी फसलों की खरीद को पूरी तरह वैज्ञानिक और पारदर्शी बनाएगी। हर किसान की हर फसल सरकार द्वारा खरीदी जाएगी और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की पूरी राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

हरदेव उभा ने कहा कि आज पंजाब का किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है, सरकारी खरीद की कोई गारंटी नहीं है और मंडियों में मनमर्जी का माहौल है। ऐसी स्थिति को सिर्फ भाजपा ही बदल सकती है।

उभा ने कहा कि भाजपा सरकार आने पर एमएसपी सिर्फ कागज़ों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उसे ज़मीन पर लागू किया जाएगा। साथ ही, खेती से जुड़ी अन्य मूलभूत सुविधाएं — जैसे पानी, बिजली, मौसम के अनुकूल बीज, और बाज़ार तक पहुंच — में भी सुधार लाया जाएगा।

“हमारी पार्टी किसान-हितैषी है और किसानों की भलाई ही हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।”

Related Articles

Back to top button