Sliderदोआबापंजाब

जालंधर में कांग्रेस को झटका, विधायक विक्रमजीत चाैधरी ने चीफ व्हिप पद से दिया इस्तीफा

जालंधर (उदय दर्पण )-जालंधर की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि कांग्रेस विधायक विक्रमजीत चाैधरी ने विधानसभा के चीफ व्हिप पद से इस्तीफा दे दिया है। जैसे ही चाैधरी के इस्तीफे की खबर सामने आई वैसे ही इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है कि चाैैधरी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। दरअसल चाैधरी परिवार जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस टिकट का दावेदार है वहीं यहां से कांग्रेस की तरफ से चरणजीत चन्नी को टिकट दिए जाने की चर्चाएं जोर पकड़ चुकी है। वहीं इस बारे में विक्रमजीत चाैधरी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

Related Articles

Back to top button