Sliderपंजाब

ब्रेकिंग समाचार : जालंधर में नगर निगम के टिप्पर ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

जालंधर: जालंधर में कपूरथला हाईवे पर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक युवक मृतक राज नगर का रहने वाला था। टिप्पर मृतक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उक्त टिप्पर नगर निगम का था, जो मौके पर ही खड़ा था। घटना के समय मृतक अपनी एक्टिवा पर सवार होकर कपूरथला चौक की तरफ जा रहा था। जब वह स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने एनएचएस अस्पताल के बाहर पहुंचा तो उसे एक टिप्पर ने टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपनी एक्टिवा (पीबी-08-सीआर-8269) पर सवार होकर जा रहा था। मृतक का खून मौके पर बिखरा हुआ था और आसपास लोग खड़े थे। हादसे के 40 मिनट बाद पुलिस पार्टी जांच के लिए मौके पर पहुंची। फिलहाल जांच में पता चला है कि मृतक राज नगर का रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button