
जालंधर: लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान प्रभजोत सिध्धू की अगुआई में नए डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया जी को वर्ड बुक डे के अवसर पर किताब व गुलदस्ते भेंट कर के स्वागत किया। सिध्धू साहब ने बताया कि हमारा क्लब हमेशा ही समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है, हम कुदरती आफत में प्रशासन व लोगों की मदद करते रहते हैं।इस अवसर पर प्रधान प्रभजोत सिध्धू के साथ पूर्व प्रधान मनीष चोपड़ा,जॅयांट सैक्ट्री जगन नाथ सैनी व ऐडवोकेट लांयन जेपी सिंह शामिल हुए।