Sliderअन्य राज्य

मेडिकल स्टोर पे इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत

उत्तर प्रदेश : बलिया में एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा कथित रूप से इंजेक्शन लगाने के बाद 48 महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका के एक रिश्तेदार की शिकायत पर भारत मेडिकल स्टोर के संचालक अनिल यादव के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत के अनुसार सहतवार पुलिस थाना इलाके के चांदपुर नई बस्ती गांव की रहने वाली महिला सुभावती देवी बृहस्पतिवार दोपहर को बछहईपुर हसनपुर गांव में स्थित इस मेडिकल स्टोर पर गई थी। मेडिकल स्टोर के संचालक अनिल यादव ने सुभावती देवी का उपचार करते हुए कुछ दवाइयां दी और एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद सुभावती देवी की हालत बिगड़ने लगी, उसकी नब्ज बंद होने लगी और सांस फूलने लगी। इसके बाद सुभावती की तत्काल मौत हो गई पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button