पंजाबशिक्षा और संस्कृति

SOF इंटरनैशनल साइंस ओलंपियाड’ (2023-24) में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के 19 विद्यार्थियों ने पाए स्वर्ण पदक

● विद्यालय प्रबंधन एव श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में अक्तूबर माह में विद्यालय में ‘SOF इंटरनैशनल साइंस ओलंपियाड’ (2023-24) की परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती सपना, श्रीमती शालू सूद तथा श्रीमती ऋतु मेहन के मार्गदर्शन में तीसरी से ग्यारहवीं कक्षा के 161 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘SOF’ द्वारा घोषित परिणाम में 19 प्रतिभागियों ने पहला स्थान सुनिश्चित करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इनमें से 6 विद्यार्थियों ने दूसरे चरण में परीक्षा देने की पात्रता भी प्राप्त की। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को ‘SOF’ की ओर से सर्टिफिकेट तथा पदक देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन की बधाई दी।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली,श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button