Sliderपंजाब

लोगों के मिल रहा है ‘आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ का लाभ: विधायक रमन अरोड़ा

जालंधर/
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर राज्य भर में शुरू किए गए ‘सरकार आप के द्वार’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दुर्गा माता मंदिर, अमरीक नगर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। विधायक रमन अरोड़ा ने लोगों की शिकायतें सुन अधिकारियों का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं का नियमानुसार समय पर समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को राज्य सरकार द्वारा दी जा रही जन हितैषी सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जाए ताकि कोई भी लाभार्थी किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा से वंचित न रह सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के लिए दिशा-निर्देशों पर लागू किए गए सरकार आप के द्वार’ कार्यक्रम के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शिविरों का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सके, जिसके मद्देनजर केंद्रीय विधानसभा के अलग-अलग भागों में शिविर लगाकर लोगों के घरों के पास ही सरकारी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ का लोगों को सरकार की कई लोक कल्याणकारी योजनाओं लाभ मिल रहा है । उन्होंने कहा कि सीएम स.भगवंत सिंह मान खुद राज्य भर में चलाए जा रहे इस अभियान की समीक्षा भी कर रहे हैं।
इस शिविर में 200 के करीब लोगों के पेंशन, 150 के करीब राशन कार्ड व 150 के करीब आधार कार्ड मौके पर ही अपडेट किए गए। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज गंगा देवी, सूरज, संदीप पाहवा, हनी भाटिया सहित सरकारी विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button