Sliderपंजाब

पंजाब के गढ़शंकर में ट्रिपल मर्डर

जालंधर: पंजाब के गढ़शंकर से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गढ़शंकर के नामी गांव मोरांवाली में 3 युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस ट्रिपल मर्डर से लोगों में सनसनी फैल गई है। मृतक युवकों की पहचान मनप्रीत सिंह मनी, मुख्त्यार सिंह सुक्खा व शरण के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि गढ़शंकर स्थित नशा छुडाओ केंद्र के नजदीक युवकों पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंची हुई है जांच में जुट गई है। वहीं मृतक शवों को गढ़शंकर के अस्पताल ले जाया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पहले ये हिमाचल में नशा मुक्ति केंद्र चला रहे थे और बाद में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। अब आपसी दुश्मनी के चलते एक-दूसरे पर हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी गई।

Related Articles

Back to top button