Sliderराष्ट्रिय

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली:  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद हुई है। हमला बुधवार को उस समय हुआ था जब मुख्यमंत्री सिविल लाइंस स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर रही थीं  पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किया गया नया आरोपी  पहले से गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी खिमजी का दोस्त है।  आरोपी को शुक्रवार रात गुजरात के राजकोट से पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया था और अब उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।मुख्य आरोपी खिमजी, जो पेशे से ऑटो चालक है, को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। उस पर आरोप है कि उसने जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर हमला किया था।

Related Articles

Back to top button