Sliderराष्ट्रिय

विमान के अंदर मची अफरा-तफरी , जाने क्यों

दिल्ली: यूरोप में एक यात्री विमान के अंदर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान की एक खिड़की का अंदरूनी पैनल अपनी जगह से निकल गया। इस घटना के बाद केबिन का दबाव अचानक कम हो गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। इसी दौरान खिड़की के पास बैठे 61 वर्षीय यात्री का सिर, गर्दन और कंधा तेज हवा के दबाव में बाहर की ओर खिंचने लगे। आसपास बैठे यात्रियों ने तुरंत उसे पकड़कर सुरक्षित अंदर खींच लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह घटना ग्रीस के थेसालोनिकी से जर्मनी के मेमिंगेन जा रही एक उड़ान में हुई। विमान का संचालन रायनएयर की सहयोगी एयरलाइन माल्टा एयर कर रही थी।चश्मदीद के अनुसार, उड़ान सामान्य रूप से चल रही थी और अधिकांश यात्री आराम कर रहे थे। तभी अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। कुछ ही सेकंड में विमान के अंदर ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए और विमान तेजी से कम ऊंचाई की ओर उतरने लगा। इससे यात्रियों को समझ आ गया कि केबिन का दबाव प्रभावित हुआ है। एक महिला यात्री ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में बताया कि आवाज इतनी तेज थी कि सभी लोग घबरा गए। विमान के अंदर चीख-पुकार मच गई और कई यात्रियों को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है।खिड़की के पास बैठे बुजुर्ग यात्री पर सबसे ज्यादा असर पड़ा। केबिन प्रेशर कम होने के कारण उनका सिर और ऊपरी शरीर बाहर की दिशा में खिंचने लगा। पास बैठे यात्रियों ने बिना देर किए उन्हें मजबूती से पकड़ लिया और वापस सीट की ओर खींच लिया। उनकी इसी फुर्ती ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

Related Articles

Back to top button