
दिल्ली: मिडिल ईस्ट के देश बहामास में भयानक विमान हादसा हुआ है, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई है। हादसा राजधानी नसाऊ की पश्चिमी दिशा में समुद्र तट पर बसे नॉर्थ एंड्रॉस में हुआ। हादसे की खबर मिलते ही बहामास के 53वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न की खुशियां मातम में बदल गईं। बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने हादसे पर शोक जताया और जांच के आदेश दिए। विमान का ब्लैक बॉक्स तलाशा जा रहा है, ताकि हादसे के कारण पता चल सकें।हादसे का शिकार हुआ विमान फ्लेमिंगो एयरलाइंस का सेसना 402 विमान था। विमान हादसा होने का पता चलते ही एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी और इंजीनियर्स को हादसे की जांच के आदेश दिए। प्रधानमंत्री फिलिप ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि रेस्क्यू के दौरान एक शख्स जिंदा मिला था, लेकिन मौके पर ही उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की जाएगी, लेकिन जल्द परिजनों को सौंपे जाएंगे।