वैदिक श्री सत्य सनातन धर्म के प्रचार प्रसार एवं वैदिक सनातन धर्म के प्रति जागृति उत्पन्न करने के उद्देश्य से श्री सनातन धर्म समिति पंजाब की ओर से इस वर्ष श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर माडल हाऊस में इस चौदहवां श्री सनातन धर्म सम्मेलन 31 मई प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। श्री सनातन धर्म सम्मेलन के आयोजन के संबंध में एक बैठक श्री गीता मन्दिर आदर्श नगर में सम्पन्न हुई। जिसमें नगर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सम्मेलन के निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री सनातन धर्म समिति पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि विश्व में शांति एवं सद्भावना की कामना के उद्देश्य से श्री सनातन धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। श्री शर्मा ने समस्त सनातन समाज से इस पुनीत अवसर का लाभ लेने का अनुरोध करते हुए सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया है। श्री शर्मा जो की सम्मेलन के मुख्य आयोजक भी हैं,ने अपने संबोधन में जालन्धर तथा पंजाब की समस्त सनातन धर्म संस्थाओं सम्मेलन में पधारने का निमंत्रण दिया। श्री शर्मा ने कहा कि हमे अपनी सनातन संस्कृति की मूल भावना का ज्ञान होना परमावश्यक रूप से होना चाहिए, नहीं तो कभी भी श्रद्धा में संशय उत्पन्न हो सकता है। श्री शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म सम्मेलन के माध्यम से हमारा यह प्रयास होगा कि धर्म का जो स्वरूप हमारे धर्म ग्रन्थों ने तथा हमारे ऋषि-मुनियों ने बताया है, हम उस जन-जन तक पहुंचायें तथा उन्हें धारण करें। तथा अपने परिवार तथा अपने बच्चों को उन सनातन संस्कारों से पोषित करें। 
इस अवसर पर समिति की ओर से बताया गया कि
श्री सत्य सनातन धर्म के मूर्धन्य विद्वानों का संगम होगा।जिसमें श्री सत्य सनातन धर्म की सार्वभौमिक उपयोगिता पर मंथन होगा। बैठक में जालंधर केंद्रीय सनातन धर्म समिति के संयोजक राहुल बाहरी, जालंधर समिति के महामंत्री अशोक शर्मा, मोहनलाल शर्मा, गुलशन सभ्रवाल, विजय सेठी, यश पहलवान, कमलजीत मल्होत्रा, दविन्दर चोपड़ा,सुरेश अरोड़ा,महेश शर्मा, संदीप खोसला, जुगल जोशी, जगदीप शर्मा, प्रिंस शर्मा शामिल हुए और विचार व्यक्त किए गए।