Sliderपंजाब

पूर्व विधायक राजिंदर बेरी गिरफ्तार

जालंधर: जालंधर में कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक राजिंदर बेरी इस बात का विरोध कर रहे थे कि उनके कौंसलरों को डरा धमका कर पुलिस आम आदमी पार्टी में शामिल करवा रही है।जालंधर नगर निगम चुनाव में बहुमत न मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के 2 पार्षदों को पार्टी में शामिल करा लिया। गुस्साए कांग्रेसियों ने वार्ड-47 से पार्षद चुनी गईं मनमीत कौर के घर के बाहर धरना दिया। मनमीत कौर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर आप में शामिल हो गईं है।
धरने के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पूर्व विधायक राजिंदर बेरी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। इससे पहले कल यानी मंगलवार को पूर्व मेयर जगदीश राज राजा की पत्नी अनीता राजा को कांग्रेस की टिकट पर हराने वाले प्रवीण वासन के विजय नगर स्थित आवास के बाहर धरना दिया गया।इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच काफी हंगामा हुआ। पूर्व विधायक राजिंदर बेरी को हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने पार्षद मनमीत कौर के घर के बाहर से मार्च निकाला और भार्गव कैंप थाने के बाहर पहुंच गए

Related Articles

Back to top button