Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के एकलव्यजोत सिंह ने ‘60 मीटर रेस प्रतियोगिता’ में पाया तीसरा स्थान

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में तीसरी कक्षा के प्रतिभाशाली विद्यार्थी एकलव्यजोत सिंह ने ‘जालंधर डिस्ट्रिक्ट एथेलेटिक्स चैंपियनशिप’ के अंतर्गत 7-8 मई को ‘गवर्नमेंट आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर’ में आयोजित की गई ‘60 मीटर रेस प्रतियोगिता’ में भाग लिया। नन्हें कदमों से बड़े सपनों की उड़ान भरने वाले एक्लव्यजोत सिंह ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए U-10 आयुवर्ग (लड़के) में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विजेता विद्यार्थी की उपलब्धि के लिए उसका उत्साहवर्धन किया। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विजेता विद्यार्थी के सार्थक प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button