
● विद्यालय प्रबंधन और श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में भाषायी-ज्ञान के सार-ग्रहण हेतु विद्यालय में ‘सिल्वरज़ोन फाउंडेशन, नई दिल्ली’ की ओर से ‘अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड’ (25-26) की प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया था। हिंदी विभाग के मार्गदर्शन में तीसरी से दसवीं कक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लेकर भाषा-साहित्य तथा व्याकरणिक बोध का प्रदर्शन किया। ‘सिल्वरज़ोन फाउंडेशन’ द्वारा घोषित किए गए परीक्षा-परिणाम में, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण,रजत और कांस्य पदक के साथ प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। Aa