● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों की आत्माभिव्यक्ति विकसित करने,उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा प्रभावी संचारक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों के संभाषण-कौशल को निखारने हेतु छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों पर आधारित ‘अंतर्सदनीय अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता’ करवाई गई। उत्सुक प्रतिभागियों ने विषयानुरूप संभाषण-कौशल के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णयकमण्डल द्वारा
योग्य विद्यार्थियों को प्रत्येक कक्षा-वर्ग के अंतर्गत विजेता घोषित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा के साथ विजेताओं को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, ने भी विजेता विद्यार्थियों, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रयासों की सराहना की।