
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास से मनाया दीपावली-पर्व

जालांधर: ● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के महत्त्व से परिचित कराने के उद्देश्य से दीपावली का पावन त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की रचनात्मक और कलात्मक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
● बालवाटिका-एक से पाँचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पेपर-कैंडल बनाने, कैंडल और दीये सजाने, रंगोली डिज़ाइन में रंग भरने, विभिन्न कटआउटस् सजाने, हाथी-ऊँट के हैंगिंग बनाकर उन्हें सजाने तथा पेपर बैग और तोरण बनाकर उन्हें सजाने जैसी कई रचनात्मक गतिविधियों व प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन विद्यार्थियों ने दीपावली उत्सव में आनंदपूर्वक भाग लेते हुए रंग-बिरंगे कागज़ों, मोतियों, गोटे-सितारों का उपयोग करके बेहद खूबसूरत कलात्मक वस्तुएँ बनाईं।
● भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार ‘नेशन वाइड ग्रीन दीवाली कैम्पेन-2026’ के लिए विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों द्वारा पटाखा-मुक्त और पर्यावरण-अनुकूल त्योहार मनाने के लिए ‘ग्रीन दीवाली प्रतिज्ञा’ ली गई। विद्यार्थियों ने विशेष प्रातःकालीन सभा में अपने साथियों को इस राष्ट्रव्यापी अभियान की थीम-’पटाखों को कहें ना, स्वच्छ हवा को कहें हाँ’ के अनुसार जागरूक किया। खुशी अरोड़ा,तान्या, त्रिपुर बेदी और केशव सोनी ने संभाषण और रोलप्ले के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया कि हमारी थोड़ी सी सजगता किस प्रकार पर्यावरण को बचा सकती है।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने अपनी कलाकारी से हर किसी का मन मोहने वाले विद्यार्थियों को पदक व प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने दीपावली पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने सभी को सुरक्षित और प्रदूषण-मुक्त दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।



