पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘सिल्वरज़ोन अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड’ में जीते पदक hi

● विद्यालय प्रबंधन और श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में विद्यालय में ‘सिल्वरज़ोन फाउंडेशन, नई दिल्ली’ की ओर से अक्तूबर 2024 में ‘अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड ‘24-25 की परीक्षा का आयोजन किया गया था। गतिविधि प्रभारी भावना सभ्रवाल,
श्रीमती सुमन नरूला तथा श्रीमती सुरिंदर सेठी के मार्गदर्शन में तीसरी से दसवीं कक्षा के सैंतालीस विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया। ‘सिल्वरज़ोन फाउंडेशन, नई दिल्ली’ की तरफ़ से घोषित परीक्षा परिणाम में पंद्रह प्रतिभागियों ने पदक प्राप्त किए। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इस परीक्षा में विद्यालय के सात विद्यार्थियों ने स्वर्ण, पाँच विद्यार्थियों ने रजत तथा तीन विद्यार्थियों ने कांस्य पदक जीते। ‘सिल्वरज़ोन फाउंडेशन’ की ओर से परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने विजेता विद्यार्थियों और मार्गदर्शक अध्यापकों को बधाई दी।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी विजेता विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button