Sliderपंजाब

मोटरसाइकिलों की जबरदस्त टक्कर में 2 युवकों की मौ”त, महिला गंभीर घायल

नंगल: नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर भानुपली कस्बे के पास नेशनल हाईवे पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, लछमण दास पुत्र अमरदास गांव थलुह, जो अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर भनुपाली के एक निजी अस्पताल से अपने रिश्तेदार की खबर लेकर सड़क की ओर निकले तो उसकी आकाश कुमार (23), गांव ढडौली जोकि अपने दोस्त के साथ गांव गग्गा से एक शादी में भाग लेकर वापस गांव जा रहा था तभी दोनों मोटरसाइकिलों की इतनी जोरदार टक्कर हुई कि दोनों चालकों की अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दर्दनाक मौत हो गई। लछमण दास की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button