Sliderपंजाब

शिक्षा क्षेत्र में हुए बड़े सुधारों की बदौलत सरकारी स्कूल बने राज्य की शान : विधायक जीवनजोत कौर

अमृतसर, 30 जनवरी ( ) – शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा नए सत्र के लिए शुरू किए गए ‘प्रवेश अभियान’ के तीसरे दिन आज विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाली जागरूकता वैन को अमृतसर के हलका पूर्वी से विधायक जीवनजोत कौर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस वैन का विभिन्न सरकारी स्कूलों में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कंवलजीत सिंह, राजेश शर्मा तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी इंदू मंगोतरा के दिशा-निर्देशों और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गुरदेव सिंह, यशपाल तथा बलजीत सिंह की अगुवाई में शरीफपुरा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जीवनजोत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व सुधारों की बदौलत आज पंजाब के सरकारी स्कूल राज्य की शान बन चुके हैं।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाएं। उन्होंने कहा कि यदि हम देखें तो लगभग 90 प्रतिशत उच्च पदों पर आसीन अधिकारी और शिक्षक सरकारी स्कूलों से ही शिक्षित हैं।
इस अवसर पर मुख्य अध्यापक रोहित देव, डी.आर.सी. विजय कुमार, मनीष कुमार मेघ, संदीप सियाल, राजिंदर सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर परमिंदर संधू, मीडिया इंचार्ज मनप्रीत संधू, बलजीत सिंह मली, सी.एच.टी. हरभक्श सिंह, हरमिंदर सिंह, दलजीत सिंह, तेजिंदरजीत कौर गिल, कुलविंदर कौर, अरविंदर कुमार, शिखा सैनी, बलजिंदर सिंह, पंकज कोछड़ सहित अन्य भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button