
पंजाबशिक्षा और संस्कृति
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के जय जगदीश ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की ‘चैस प्रतियोगिता’ में पाया राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में खेलने का मौका
● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल मार्गदर्शन में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2024’की खेल-प्रतियोगिताओं’ में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय के होनहार विद्यार्थी जय जगदीश घई (कक्षा दसवीं) ने ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता’ के अंतर्गत ‘केंब्रिज इंटरनेशनल फॉउंडेशन स्कूल, जालंधर’ में आयोजित की गई ‘चैस प्रतियोगिता’ में U-17आयु वर्ग (लड़के) में भाग लेकर अपने शानदार प्रदर्शन के आधार में राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में खेलने की योग्यता प्राप्त कर ली है।
सरदार निर्मलजीत सिंह तथा श्रीमान परमिंदर वसरण के मार्गदर्शन में जय जगदीश घई के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने इस उपलब्धि के लिए जय जगदीश घई को हार्दिक बधाई दी।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),
डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरपर्सन कम मैनेजर,मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी ‘राज्यस्तरीय चैस टूर्नामेंट’ में भाग लेने के लिए जय जगदीश घई को शुभकामनाएँ दीं तथा उसके अभिभावकों और मार्गदर्शक अध्यापकों को बधाई दी।



