पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के U-14 के खिलाड़ी भी ज़ोन-4 इंटर स्कूल कबड्डी टूर्नामेंट में छाए

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों ने ‘पंजाब स्कूल गेम्स 2024-25’ के अंतर्गत हुए कबड्डी टूर्नामेंट में U-14 वर्ग में भी भाग लिया। एमजीएन पब्लिक स्कूल आदर्श नगर, जालंधर में विद्यालय की लड़कों की टीम ने श्रीमान परमिंदर वसरन, सरदार निर्मलजीत सिंह, कोच निर्मल सिंह के मार्गदर्शन में एक और उपलब्धि प्राप्त की है। विद्यार्थियों ने नेशनल स्टाइल में ‘ज़ोन-4 इंटर स्कूल कबड्डी टूर्नामेंट’ में U-14 आयुवर्ग के अंतर्गत उत्साहपूर्वक भाग लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनमें से तीन विजेता खिलाड़ियों ने ‘इंटर ज़ोन डिस्ट्रिक्ट लेवल कबड्डी टूर्नामेंट’ में भाग लेने की पात्रता प्राप्त की।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),
डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली, श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने विजेताओं को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button