पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘वन महोत्सव सप्ताह’ मनाया गया

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की नेतृत्त्व में पहली जुलाई से सात जुलाई तक ‘वन महोत्सव सप्ताह’ मनाया गया। इस वृक्षारोपण उत्सव के अंतर्गत पहली से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने ‘इको क्लब’ के मार्गदर्शन में कविताओं एवं संभाषणों के माध्यम से सहपाठियों को धरती को हरा-भरा रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा के साथ वृक्षों के संरक्षण हेतु संकल्प भी लिया। विद्यार्थियों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपनी-अपनी माँ के साथ विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट,डॉ.सुमन ज्योति ,डॉयरेक्टर व ट्रस्टी,
प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली,उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विद्यालय परिसर में पौधा लगाकर, विद्यार्थियों को वनों के महत्त्व, पर्यावरण-संरक्षण और पौधरोपण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया।
उन्होंने संदेश दिया कि हम सबको प्रकृति तथा पर्यावरण के संरक्षण में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, ने ‘वन महोत्सव सप्ताह’ के सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों तथा मार्गदर्शन अध्यापकों के सार्थक प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button