
● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों के शब्द-भण्डार में वृद्धि करने और भाषागत शुद्धता विकसित करने उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में बाल वाटिका-एक,बाल वाटिका-दो और बाल वाटिका-तीन के नन्हें विद्यार्थियों के लिए ‘माँ’, ‘समय’ और ‘पेड़’ इत्यादि विषयों पर आधारित ‘हिंदी कविता गायन प्रतियोगिता’ आयोजित की गई, जिसमें उत्सुक प्रतिभागियों ने विषयानुरूप भावाभिव्यक्ति करते हुए लयबद्ध कविताएँ गाईं। आत्मविश्वास के साथ, एकाग्रचित्त होकर सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियाँ देने वाले विद्यार्थियों को निर्णयकमण्डल द्वारा प्रत्येक कक्षा-वर्ग के अंतर्गत विजेता घोषित किया गया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने नन्हें विजेताओं के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा के साथ विजेताओं को पदक तथा प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी, ट्रस्ट ने भी नन्हें विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं।