SliderUncategorizedदोआबापंजाब

अतुल भगत ने मंगल सिंह बस्सी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

जालंधर : आज एग्रो पंजाब के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी के जन्मदिन पर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।
इसी खुशी के अवसर पर आप के युवा नेता अतुल भगत भी मंगल सिंह बस्सी को शुभकामनाएं देने अपने साथियों सहित पहुंचे।
अतुल भगत ने मंगल सिंह बस्सी के जन्मदिन पर श्री बस्सी से केक कटवा कर तथा केक खिलाकर मंगल सिंह बस्सी का मुंह मीठा करवाया तथा उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके उनके साथ पूर्व पार्षद जगदीश समराय, सरपंच शेरगिल, कुलदीप गगन,अतिन अग्निहोत्री आप लीडर उपस्थित थे। सभी ने ईश्वर से मंगल सिंह बस्सी की दीर्घ आयु, उत्तम स्वास्थ्य तथा ढेरों खुशियां की प्रार्थना की । अतुल भगत ने कहा कि वर्तमान प्रस्थितियों में पंजाब एग्रो को उन्नति के शिखरों पर ले जाने के प्रयास अपने आप में बेहतरीन प्रयास है। उन्होंने कहा कि हम सब को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब को रंगला पंजाब बनाने में यथा संभव योगदान देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button