Sliderदोआबापंजाब

श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग के प्रांगण मे ठाकुर जी के झूला महोत्सव, श्री कृष्ण जन्माष्टमी व नंद उत्सव मनाने के बारे में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

जालंधर: श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग के प्रांगण मे ठाकुर जी के झूला महोत्सव, श्री कृष्ण जन्माष्टमी व नंद उत्सव मनाने के बारे में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंदिर के चेयरमैन रेवती रमन गुप्ता जी व प्रधान अमित चड्डा ने की | मंदिर के महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में 23 अगस्त से लेकर 28 अगस्त बलदेव पूर्णिमा तक राधा माधव जी का झूला महोत्सव मनाया जा रहा है | जिसमे प्रतिदिन रात्रि 7:30 से 9:45 बजे तक हरिनाम संकीर्तन व हरि कथा का आयोजन किया जायेगा |

श्री कृष्ण जन्मष्टमी के उपलक्ष्य में 03 सितंबर को प्रात: 6:00 बजे से 8: 00 बजे तक मंदिर प्रांगण से एक प्रभात फेरी निकाली जायेगी | 04 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रेवती रमन गुप्ता जी की अध्यक्षता में मंदिर में सुबह 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक श्रीमद भागवत का पाठ होगा । रात्रि 8:00 बजे श्री हरिनाम संकीर्तन आरंभ होगा और रात 12:00 बजे ठाकुर जी का पंचगव्य से अभिषेक होगा | तत्पश्चात भोग व आरती होगी।

05 सितंबर को नन्द महोत्सव के अवसर पर रात को 7:30 से 10:00 बजे तक संकीर्तन होगा और सब को नन्द महाराज जी के भंडारे का प्रसाद वितरित किया जायेगा | मंदिर द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है, इसमें मंदिर के यूट्यूब चैनल द्वारा मंदिर का प्रोग्राम लाइव दिखाया जाएगा और शहर के विभिन्न विभिन्न स्थानों पर एलईडी लगाकर इसका प्रसारण भी होग। मंदिर में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए वैले पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

इस अवसर पर केवल कृष्ण, रेवती रमन गुप्ता, अमित चड्ढा राजेश शर्मा, अजीत तलवाड़ राममिलन पांडे, कपिल शर्मा, अजय अग्रवाल, मिंटू कश्यप, हेमंत थापर, संजय सहगल, राजेंद्र लूथरा, ललित अरोड़ा, प्रेम चोपड़ा, गुरुवरिंदर, राजन गुप्ता, संजीव खन्ना, अजय अरोड़ा, राजेश कालरा, दीपक बंसल, जतिन बंसल, दिनेश शर्मा, विशाल भल्ला, संजय पांडे , सुरेश, घनश्याम राय, जॉनी जैरथ, जगन्नाथ शर्मा, अम्बरीश ललित अग्रवाल, हार्दिक, गानिश, नरेश पाल शर्मा, विजय कुमार, हरिकृष्ण, लखन लाल व अन्य मौजूद थे |

Related Articles

Back to top button