Sliderपंजाब

युवा नेता और पंजाब स्पोकपर्सन हरनूर सिंह हरज़ी मान ने सियासत मे मारी बाजी

फगवाड़ा: आज़ आम आदमी पार्टी के युवा नेता और पंजाब स्पोकपर्सन हरनूर सिंह हरज़ी मान ने सियासत की ऐसी घुमाई की फगवाड़ा में कांग्रेस को चारो खाने चित्त कर दिया। गौर हो कि नगर निगम फगवाड़ा के चुनाव के बाद से ही फगवाड़ा में मेयर के नाम को लेकर क्यास चल रहे है कि आखिरकार फगवाड़ा की नगर निगम के मेयर की कुर्सी पर कौन विराज़मान होगा।हालांकि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने करीब करीब अपना बहुमत जता लिया था और बीते दिनी अपना मेयर बनाने के लिए तैयार बर तैयार होकर फगवाड़ा के आडिटोरियम में पहुंच भी गए थे लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ऐसी गेम घुमाई की कांग्रेस का हाल नात्ती धोत्ती रह गई वाला हो गया।
जिसके बाद से ही होशियारपुर से एम पी डा राज़ कुमार चब्बेवाल, फगवाड़ा से हलका इंचार्ज जोगिदंर सिंह मान व तेज़ तरार युवा नेता हरज़ी मान की तिकड़ी ने ऐसी Game घुमानी शुरू की कि विरोधी पार्टियों के जीते हुए पार्षदों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामना शुरू कर दिया। इस गेम प्लान के चलते ही आज़ हरज़ी मान के प्रयास ने फगवाड़ा में ऐसी गेम घुमाई कि फगवाड़ा में कांग्रेस तो मानो चारों खाने चित्त ही हो गई। कारण कि फगवाड़ा के तीन दिग्गज़ कांग्रेसी नेता जिनमें एक ब्लाक प्रधान भी शामिल है उन्होंने कांग्रेस को अलविद कह कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

Related Articles

Back to top button