Sliderपंजाब

*भाजपा के लिए लोकसभा चुनावों मे पंजाब के सभी इलाको से जालंधर वेस्ट सबसे बैस्ट विधानसभा हल्का होगा-सुशील शर्मा*

जलांधर( )भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जालंधर वेस्ट हल्का कोर कमेटी की बैठक अमरजीत सिंह अमरी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों को लेकर अहम बैठक मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा के निवास स्थान पारस एस्टेट बस्ती पीर दाद में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।जिसमें जालंधर वेस्ट के एम एलए शीतल अंगुराल,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला प्रभारी संजीव खन्ना,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की विशेष रूप से पहुंचे।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि
भाजपा के लिए लोकसभा चुनावों मे पंजाब के सभी इलाको से जालंधर वेस्ट सबसे बैस्ट विधानसभा हल्का होगा।उन्होंने कहा कि इस बार जालंधर लोकसभा सीट जीतकर भाजपा इतिहास काम करेगी।इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की टीम मे जालंधर से इस बार सुशील रिंकु को सांसद बनाकर इतिहास बनायेंगे।उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी डूबता हुआ जहाज है और आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू भारी मतों से जालंधर लोकसभा सीट जीतकर इतिहास कायम करेंगे।इस अवसर पर राजीव ढींगरा,रमेश शर्मा,दर्शनलाल भगत,दविंद्र भारद्वाज,अश्वनी अटवाल,कुनाल शर्मा,मनीष बल,गौरव जोशी,राकेश राना,विस्तारक प्रवेश महाजन,योगेश मल्होत्रा,अशोक चड्ढा,डिंपी लुबाना,रवींद्र धीर,गोल्डी भाटिया,सन्नी शर्मा,अमित भाटिया,मनीष विज,भूपिन्दर कुमार,प्रमोद कश्यप आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button