सीटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नॉर्थ कैंपस, मकसूदां ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित एम.एड. सेमेस्टर-III परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में तानिया बाली ने 8.60 एसजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। दीक्षा ठाकुर और नेहा अरोड़ा ने 8.50 एसजीपीए के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि पल्वी और किरण ने 8.30 एसजीपीए के साथ पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया।

रजनी तिवारी और कविता ने 8.10 एसजीपीए के साथ सातवाँ स्थान हासिल किया। वहीं शेरोन, गुरप्रीत कौर और निधि ने 7.90 एसजीपीए के साथ नौवाँ स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए सीटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डॉ. अंजू शर्मा ने कहा,
“ये शानदार परिणाम हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शैक्षणिक समर्पण के साथ-साथ हमारे अध्यापको के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग का प्रतीक हैं। हमें उनकी सफलता पर गर्व है और हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को छूते रहेंगे।”