SliderUncategorizedपंजाब

भाजपा कैंप पर पुलिस का हमला – डॉ. सुभाष शर्मा समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार*

चण्डीगढ़ : खरड़ विधानसभा के मुल्लापुर बाज़ार, न्यू चंडीगढ़ स्थित खेड़ा मंदिर के नज़दीक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगाए गए भाजपा कैंप को पंजाब सरकार ने पुलिस बल के सहारे कुचलने की कोशिश की। इस दौरान पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की और इसे आप सरकार की तानाशाही व गुंडागर्दी करार दिया।

डॉ. शर्मा ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह बौखला चुकी है। राज्य भर में भाजपा कार्यकर्ताओं को गांवों में जाने से रोका जा रहा है, रास्तों पर पुलिस की नाकेबंदी कर दी गई है। उन्होंने कहा, “एक तरफ पंजाब गैंगस्टरों का अड्डा बनता जा रहा है, नशा खुलेआम बिक रहा है, लेकिन मान सरकार इन गंभीर मुद्दों पर आंखें मूंदे हुए है। उल्टा, उसे भाजपा कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण कैंप से डर लग रहा है।”

डॉ. शर्मा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मान सरकार उनके बताए “साम, दाम, दंड, भेद” के रास्ते पर चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा कार्यकर्ता न तो रुकने वाले हैं, न ही दबाव में झुकने वाले। पुलिस की लाठीचार्जनुमा कार्रवाई से कई कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि आप सरकार खुद जगह-जगह कैंप लगाती है तो उसे लोकतंत्र कहते हैं, लेकिन भाजपा जनता को योजनाओं की जानकारी दे तो उसे ‘डाटा चोरी’ का नाम देकर रोक दिया जाता है।
“यह सरकार की हताशा और भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन का सबूत है। साफ़ है कि मान सरकार की जमीन खिसक चुकी है और वह भाजपा की बढ़ती ताक़त से डरी हुई है।”

Related Articles

Back to top button