
सुखबीर सिंह बादल पर निहंग सिख ने किया जानलेवा हमला

महाराष्ट्र : नांदेड़ से एक बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ है प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुखबीर सिंह बादल के हाथ में गहरी चोट आई है, उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस घटनाक्रम में एक सुरक्षाकर्मी के भी घायल होने की खबर है, जिसका इलाज भी अस्पताल में जारी है हमले के आरोप में एक शख्स को भी हिरासत में लिया गया हैनांदेड़ पुलिस ने बताया कि पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ गुरुद्वारे के अंदर एक निहंग ने हमला किया हाथ में चोट लगने के बाद सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल ले जाया गया है मिली जानकारी के मुताबिक नांदेड़ के तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा में सुखबीर बादल अपनी पत्नी हरसिमरत बादल और परिवार के साथ मत्था टेकने पहुंचे थे इसी दौरान एक निहंग सिख ने उनपर कृपाण से हमला कर दिया अचानक हुए हमले से सुखबीर बादल ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन उनके हाथ में कृपाण से कट लग गया



