Sliderपंजाब

सुबह सुबह लोगों में भगदड़, सील किया इलाका

जालंधर :  मुख्यमंत्री भगवंत  मान द्वारा राज्य को 3  माह में नशे  से मुक्त करने के आदेश  दिए जा चुके है। मान सरकार द्वारा  जिला  लुधियाना पटियाला और संगरूर में नशा तस्करों के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया है। इसी के तहत आज सुबह-सुबह  पुलिस ने नशे  के खिलाफ जालंधर की काजी  मंडी में ऑपरेशन  कासो चलाया,  जिससे इलाके में भगदड़  मच गई। बताया जा रहा है  कि लोगों  के उठने से पहले ही 100  से  ज्यादा पुलिस कर्मी चैकिंग  के  लिए पहुंचे गए। इस  दौरान इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया। साथ  ही घरों  की  तलाशी ली गई,  ज्यादातर उन  लोगों के  घरों में छापे मारे  गए, जिन  पर पहले नशे के  केस  चल रहे  हैं। फिलहाल कई थानों के एस.एच.ओ. और एरिया SSP सहित  कई  कर्मचारी पहुंचे हुए थे।  इससे पहले पुलिस प्रशासन ने सोमवार देर रात लुधियाना के अतंर्गत तलवंडी गांव के कुख्यात ड्रग तस्कर सोनू के अवैध निर्माण पर भी जेसीबी द्वारा कार्रवाई की थी।

Related Articles

Back to top button