Sliderराष्ट्रिय

हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और गुजरात में वर्षा के कारण नदियों और बांधों का जलस्तर चेतावनी के स्तर पर

दिल्ली : देश के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश ने हालात चिंताजनक बना दिए हैं। विशेषकर हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और गुजरात में वर्षा के कारण नदियों और बांधों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे निचले क्षेत्रों के लोग बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। हरियाणा के हथिनिकुंड बैराज के सभी 18 गेटों को खोला जा चुका है जिससे 1.78 लाख क्यूसेक पानी दिल्ली की तरफ तेजी से आ रहा है।दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर भी चेतावनी के स्तर को पार कर चुका है। पुराने रेलवे पुल पर पानी खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है। वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है।

Related Articles

Back to top button