Sliderपंजाब

पंजाब के मुक्तसर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, इतनो की मौत और इतने घायल

पंजाब के मुक्तसर साहिब इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पटाखा फैक्ट्री में 40 लोग मौजूद थे। खबर है कि धमाके की वजह से पटाखा फैक्ट्री की इमारत ढह गई है, जिसके नीचे दबकर 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आशंका है कि इस मलबे में कई और लोग भी दबे हो सकते हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। रेस्क्यू टीम की तरफ से बचाव कार्य शुरू हो गया है। पुलिस ने घायलों को बठिंडा के AIIMS अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Related Articles

Back to top button