पंजाबशिक्षा और संस्कृति

सेंट सोल्जर ग्रुप में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आयोजित हुआ पूजा समारोह।

जालंधर, 17 सितम्बर: सेंट सोल्जर ग्रुप में विश्वकर्मा पूजा दिवस पर भगवान विश्वकर्मा जी के सम्मान एवं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से श्रद्धा पूर्वक पूजा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापकों ने भक्ति भाव एवं श्रद्धा के साथ पूजा समारोह में भाग लिया। पूजा-अर्चना के दौरान भगवान विश्वकर्मा जी से विद्यालय की सुख-समृद्धि, सफलता एवं सभी के कल्याण के लिए आशीर्वाद की कामना की गई। भगवान विश्वकर्मा जी को परंपरागत रूप से दिव्य वास्तुकार, शिल्पकार एवं अभियंता के रूप में माना जाता है। उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हुए शिक्षकों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। स्टाफ सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा जी की महिमा एवं उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी का जीवन शिल्पकला, रचनात्मकता, निर्माण एवं कुशल कार्य के महत्व का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मेहनत, हुनर, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने कार्य को करने के लिए प्रेरित किया।

फोटो कैप्शन विश्वकर्मा पूजा दिवस पर सुख-समृद्धि एवं सफलता की कामना करते हुए ग्रुप के स्टाफ सदस्य।

Related Articles

Back to top button