Sliderराष्ट्रिय

बंगाल में वोटिंग से पहले कई जिलों में चुनाव आयोग की छापेमारी

दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर आज शाम थमने वाला है इससे पहले सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता अपनी पूरी ताकत से प्रचार अभियान में जुटे हैं लेकिन बंगाल चुनाव के प्रचार अभियान के आखिरी दिन तब चौंकाने वाली जानकारी सामने आई, जब पता चला कि बंगाल के कई जिलों में चुनाव आयोग के निर्देश पर एनआईए और अन्य एजेंसियों की टीम छापेमारी कर रही है अमूमन चुनाव प्रचार के दौरान एनआईए अथवा अन्य केंद्रीय एजेंसियों द्वारा छापेमारी की कार्रवाई कम होती है लेकिन बंगाल के चुनाव में आखिर ऐसी क्या जरूरत पड़ गई है कि प्रचार के आखिरी दिन आयोग को राज्यव्यापी छापेमारी का आदेश निर्देश जारी करना पड़ा दरअसल चुनाव आयोग को छापेमारी का यह निर्देश चुनावी हिंसा को कंट्रोल में रखने के लिए देना पड़ा यूं तो इस बार बंगाल में अब तक हुई वोटिंग पहले ही तुलना में शांतिपूर्ण रही है लेकिन पहले चरण में भी कई जगहों से हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आ ही गई थी

Related Articles

Back to top button