Sliderपंजाब

लुधियाना के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

लुधियाना: लुधियाना के सबसे व्यस्त और पॉश इलाके रेखी सिनेमा रोड पर स्थित स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किसी अज्ञात शरारती तत्व द्वारा स्कूल को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी दी गई। यह धमकी भरा मैसेज मिलते ही पूरे स्कूल प्रशासन और बच्चों के अभिभावकों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सतर्कता बरतते हुए स्कूल मैनेजमेंट ने बिना कोई जोखिम उठाए तुरंत स्कूल को खाली करवाया और सभी बच्चों की सुरक्षित छुट्टी कर दी।जैसे ही यह खबर शहर में फैली, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस अमले और बम निरोधक दस्ते के साथ थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने स्कूल को चारों तरफ से घेरकर महा-सर्च ऑपरेशन चलाया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जब कुछ नहीं मिला, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह स्कूल किसी शरारती तत्व द्वारा एक मैसेज भेजा गया। इस मैसेज में साफ लिखा था कि स्कूल परिसर के भीतर बम प्लांट कर दिया गया है और पूरे स्कूल को हवा में उड़ा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button