मोहाली: मोहाली में बेअदबी की घटना सामने आई है। एयरपोर्ट रोड पर सोहाना साहिब गुरुद्वारे के पास देर रात बेअदबी की घटना है, जहां गुटका साहिब के हिस्से फाड़कर सड़क के किनारे फेंक दिए गए। जब लोगों को इस बारे में पता चला तो चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया और सिख संगठनों और कई पार्टियों के नेता वहां जमा होने लगे। DSP हरसिमरन सिंह बल भी मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को शांत किया लोगों ने गुटका साहिब के हिस्से इकट्ठा किए। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, आज सुबह लोग सिंह शहीदां गुरुद्वारे के बाहर जमा हो गए और सड़क जाम कर दी। लोगों का कहना था कि पुलिस जल्द ही बेअदबी करने वालों को गिरफ्तार करे और पास में लगे CCTV कैमरों से दोषियों की पहचान करे। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि बेअदबी करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के मुताबिक कड़ी सजा दी जाएगी।