
फगवाड़ा 10 जुलाई। स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा की ओर से चलाई जाने जा रही सफाई के प्रति जागरूकता पखवाड़े के तहत स्थानीय गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंगा रोड लड़कियों में एक सेमिनार का आयोजन किया चेयरपर्सन मदन मोहन खट्टर एवं अध्यक्ष आशीष गांधी के दिशा निर्देश तहत डायरेक्टर स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड दोबारा करवाएंगे सेमिनार का नेतृत्व उत्कृष्ट समाजसेविक रमन नेहरा सलाहकार अमरजीत डंग ने किया लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की छात्राओं खुशबू तनरूप जसमीत अलीशा सिमरन इत्यादि ने विद्यालय में जाकर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें कहा कि वह अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए किसी भी प्रकार का कूड़ा करकट नालियों सीवरेज इत्यादि में ना डालना। अपना सेनेटरी नैपकिन भी सीवरेज में ना फेक करके उसे अलग से कूड़ा दान में डालें सुख। और गीला कूड़ा अलग-अलग दो डस्टबिन में ही डाला जाए जिससे की सफाई व्यवस्था बनी रहे। अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की प्रेरणा दी और पक्षियों हेतु वाटर पोर्ट व फीड बॉक्स लगाने की भी सलाह दी और यह कार्य अपने घर की छत पर भी किया जा सकता है। इस मोके विद्यालय की प्रिंसिपल मीनू गुप्ता ने छात्राओं को प्रेरित करने हुए करते हुए कहा कि वह स्वच्छता अभियान सोसाइटी द्वारा बताएं गए मार्ग का अनुसरण करें जिससे कि हमारे राष्ट्र का विकास होगा।