Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली-NCR में AQI 400 के पार

दिल्ली: साल 2026 का आगाज़ दिल्ली और नोएडा वासियों के लिए कड़ाके की ठंड और प्रदूषण के साथ हुआ है। मौसम विभाग ने आज नए साल के पहले दिन राजधानी में हल्की बारिश की संभावना जताई है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण आने वाले घंटों में ठिठुरन और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं।नए साल के जश्न के बीच दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 372 दर्ज किया गया जबकि कई इलाके 400 के पार पहुंच चुके हैंबीता साल 2025 जाते-जाते दिल्ली को पिछले 6 सालों का सबसे ठंडा दिन दे गया। कल अधिकतम तापमान महज 14.2°C रहा जो सामान्य से काफी कम है। न्यूनतम तापमान 6.4°C दर्ज किया गया। आसमान में स्मॉग और कोहरे की गहरी चादर छाई हुई है। आज भी सूर्यदेव के दर्शन होने की संभावना न के बराबर है।

Related Articles

Back to top button