Sliderराष्ट्रिय

उत्तर भारत में होगी बारिश और गिरेंगे औले 10 राज्यों में येलो अलर्ट

दिल्ली: कड़ाके की ठंड की विदाई के बीच प्रकृति ने एक बार फिर करवट बदली है. उत्तर और मध्य भारत के आसमान पर बादलों का डेरा जमने लगा है और 17-18 फरवरी करोड़ों लोगों के लिए भारी पड़ सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर भारत की दहलीज पर दस्तक दे दी है। इस मौसमी सिस्टम के कारण दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे मैदानी राज्यों में 17 और 18 फरवरी अचानक मौसम बिगड़ने वाला है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी का दौर शुरू होगा, वहीं मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाएं और गरज-चमक के साथ होने वाली बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे का दोहरा वार देखने को मिलेगा. सुबह के समय घना कोहरा यातायात की रफ्तार थाम सकता है, जिसके लिए विभाग ने वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने और फॉग लाइट का उपयोग करने का परामर्श दिया है।

Related Articles

Back to top button