Sliderअन्य राज्य

इस इलाके में मुठभेड़ दौरान एक आतंकी ढेर, जमकर हो रही गोलीबारी

one terrorist killed in kupwara encounter

कुपवाड़ा:  जम्मू-कश्मीर में आज कुपवाड़ा में एक घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ भी हुई। माछिल कुपवाड़ा मुठभेड़ में मेजर रैंक के एक अधिकारी सहित पांच भारतीय सेना के जवान घायल हो गए। सभी पांच सैनिकों को घटनास्थल से निकाल लिया गया। वहीं इस मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की भी सूचना मिली हैजानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर के कामकारी इलाके में आज सुबह सेना और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। गोलीबारी के बाद पांच जवान घायल हो गए। वहीं कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के करीब कामकारी इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Related Articles

Back to top button