Sliderअन्य राज्य

सेंसेक्स में 800 अंक से ज्यादा की गिरावट, ये 75,375 पर कर रहा कारोबार

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 27 जनवरी को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,375 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 260 अंक की गिरावट है, ये 22,831 पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में बढ़त देखने को मिल रही है। IT, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।इससे पहले 24 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 329 अंक की गिरावट के साथ 76,190 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 113 अंक की गिरावट रही, ये 23,092 के स्तर पर बंद हुआ था

Related Articles

Back to top button