राष्ट्रीय भाजपा प्रधान नितिन नबीन से जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने मुलाकात की*



जालंधर/ नई दिल्ली 21 जनवरी ( )भारत के प्रधानमंत्री और भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय भाजपा प्रधान की नियुक्ति के बाद नवनियुक्त प्रधान नितिन नबीन को अपना बॉस कह कर भाजपा प्रधान को सम्मान देना भाजपा कार्यकर्ताओ,समर्थकों एवं सहयोगियों के दिलो पर गहरी छाप छोड़ गया है।जिसके बाद बूथ स्तर पर काम करने वाले भाजपा कार्यकर्ता को पता चल गया है की हर कार्यकर्ता की कारगुजारी पर हर प्रकार से पार्टी संगठन नज़र रखता है।इसलिए भाजपा मे पार्टी संगठन सर्वप्रथम सर्वप्रिय है उसका साफ़,सीधा संकेत संदेश बिहार मे युवा मोर्चा से काम पर लगे नितिन नबीन की नियुक्ति ने पूरे देश के हर वर्ग के लोगो,भाजपा कार्यकर्ता,समर्थक एवं सहयोगियों को दे दिया है।भाजपा द्वारा नौजवान नितिन नबीन की नियुक्ति को लेकर युवाओ के साथ-साथ जो भाजपा कार्यकर्ता दशकों से निस्वार्थ भाव से पार्टी संगठन के काम मे लगे हुए है।उनमे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।क्युकी अब बूथ स्तर पर काम करने वाला युवा मोर्चा भाजपा कार्यकर्ता सोचने लगा है की अगर नितिन नाबिन प्रधान बन सकते है तो उनका भी नंबर लग सकता है।क्युकी किसी अन्य राजनैतिक दल मे राजा का बेटा राजा,परिवारवाद,वंशवाद को बढ़ावा मिलता है।जहां एक तरफ़ पूरे देश और पंजाब भाजपा के सीनियर नेताओं ने नवनियुक्त भाजपा प्रधान नितिन नाबिन से मुलाक़ात कर उनको बधाई दी वही उनकी नियुक्ति के बाद जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा,जालंधर वेस्ट विधानसभा से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और जालंधर भाजपा महामंत्री व कैंट विधानसभा प्रभारी अशोक सरीन हिक्की ने नितिन नाबिन को मिलकर बधाई देकर नई पीढ़ी के नौजवान भाजपा कार्यकर्ता को राष्ट्रीय प्रधान बनाकर भाजपा नेतृत्व मे युग परिवर्तन करने के लिए भाजपा हाईकमान का धन्यवाद किया।इस नियुक्ति पर अपने विचार प्रकट करते हुए जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने कहा देश में राजनीति की दशा और दिशा बदलेगी नितिन नबीन की नियुक्ति क्युकी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तेज गति से देश को आर्थिक, व्यापारिक,विदेश निति समेत हर क्षेत्र मे आगे लेकर जाकर भारत को विकसित भारत बनाने के कार्य मे दिन रात लगे हुए है।उस कार्य को पूरा करने के लिए देश के नौजवानों की अहम भूमिका रहे उनको उनका मिलता सम्मान स्थान मिलेगा उसका संदेश नितिन नबीन जी को सबसे छोटी उम्र मे भाजपा राष्ट्रीय प्रधान बनाना साफ़-साफ़ देता है।वही जालंधर वेस्ट विधानसभा से तेजस्वी तेजतरार पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने भी नितिन नबीन को बधाई देने के बाद कहा भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ता को राष्ट्रीय भाजपा प्रधान बनाकर पार्टी संगठन ने संदेश दिया भाजपा मे परिवारवाद,वंशवाद,नामदार वाले नहीं जनता की सुरक्षा सुविधा के अनुसार समाज के विकास के लिए काम करने वाले कामदार आगे चलेगे और बढ़ेगे ताकि देश के भाजपा के विपक्षी विरोधी राजनैतिक दलों की तरह जनता की तरक्की विकास सुविधाओं को दरकिनार कर केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाने बचाने वाले लोग राजनैतिक दलों की सच्चाई असली चेहरा जनता में बेनकाब हो सके।दूसरी तरफ जालंधर भाजपा के महामंत्री व कैंट विधानसभा के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की ने पार्टी हाईकमान का नये युग की शुरुआत कर युवा नेतृत्व को दुनिया के सबसे बढ़े राजनैतिक दल का अध्यक्ष बनाने और युग परिवर्तन करने के लिए धन्यवाद कर बोला भाजपा मे कार्यकर्ता की लगन मेहनत और निस्वार्थ कारगुजारी उसकी तरक्की का मार्ग बनती है।जिसका प्रमाण नितिन नबीन जी की नियुक्ति है।सरीन ने कहा भारत की केंद्र सरकार के मुखी भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी पार्टी संगठन मे ख़ुद को कार्यकर्ता और पार्टी अध्यक्ष को अपना बॉस समझते है।



