Sliderपंजाब

भाजपा जिला प्रवक्ता बनने पर सरदार मख्खन सिंह अड्डा होशियारपुर का सम्मान, जालंधर भाजपा कार्यालय में नेताओं ने दी बधाई

जालंधर। जालंधर भाजपा के जिला प्रवक्ता नियुक्त होने पर सरदार मख्खन सिंह अड्डा होशियारपुर को जालंधर भाजपा कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह में जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, महामंत्री योगेश धीर, दीपक तेलू एवं दविंदर भारद्वाज, उपप्रधान गोल्डी भाटिया, सुनील मोंटू, अश्वनी भंडारी एवं मनीष विज, भाजपा पार्षद दल नेता मनजीत सिंह टीटू, पार्षद कंवर सरताज सिंह, सचिव हिमांशु शर्मा, सनी शर्मा, बलजीत प्रिंस, जसबीर सिंह जज, शालू जी, अनुज शारदा एवं मोहिंदर भगत ने सरदार मख्खन सिंह को सम्मानित किया।

इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा में मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने का अवसर दिया जाता है। सरदार मख्खन सिंह को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक प्रभावशाली ढंग से पहुंचाने में सहयोग मिलेगा। सभी नेताओं ने विश्वास जताया कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाते हुए जालंधर भाजपा संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button