SliderUncategorizedपंजाब

श्री गुरु नानक देव जी ने मानवता को दिया आपसी भाईचारे का संदेश : भाटिया

फगवाड़ा 15 नवंबर (शिव कौडा) श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला कपूरथला के सचिव अशोक भाटिया ने आज पार्टी नेताओं सहित शहर के विभिन्न गुरु घरों में नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने छठी पातशाही श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी की चरणरज प्राप्त ऐतिहासिक गुरुद्वारा सुखचैन साहिब और गुरुद्वारा बेदीयां खलवाड़ा गेट फगवाड़ा में उपस्थितों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। अशोक भाटिया ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपने दिव्य वचनों के माध्यम से पूरी मानवता को आपसी भाईचारे और एक पिता परमात्मा के नाम सिमरन का संदेश दिया है। हमें उनकी शिक्षाओं पर चलकर अपना जीवन सफल करना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ आप नेता हरजिंद्र सिंह खालसा, मार्केट कमेटी फगवाड़ा के चेयरमैन तविंदर राम, जिला कैशियर हरिओम गुप्ता, कुलविंदर सिंह, जोगिंदर पाल बेदी ब्लॉक प्रधान, राजेश बिट्टू, सतीश सहोता, आशु मट्टू आदि भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button