Sliderअंतराष्ट्रीय

फलाइट में जाम हुए टॉयलेट 10 घंटे हवा में परेशान यात्री

अमेरिका: अमरीका के शिकागो से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान को एक अजीब कारण से वापस लौटना पड़ा। विमान के 12 में से आठ टॉयलेट जाम हो गए थे, जिससे विमान में सवार यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।यह घटना गत गुरुवार की है, जब एयर इंडिया की एआइ126 उड़ान शिकागो से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उड़ान लगभग साढ़े चार घंटे का सफर तय कर ग्रीनलैंड के ऊपर पहुंची थी, तभी यह पता चला कि विमान के अधिकांश शौचालय काम नहीं कर रहे हैं। केवल बिजनेस क्लास का एक टॉयलेट उपयोग योग्य था। इसके बाद चालक दल ने विमान को वापस शिकागो लौटाने का निर्णय लियाइस दौरान विमान में करीब 300 यात्री सवार थे और उन्हें हवा में 10 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। विमान के वापस लौटने के बाद शिकागो एयरपोर्ट पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई या किराया वापस किया गया। इस घटना का कुछ यात्रियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

Related Articles

Back to top button